30 Jan 2023
स्थान: जाटा बरौली गांव
रविवार सुबह संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गई। परिजनों ने उसकी सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरु कर दी है।
बदोसराय थाना क्षेत्र के तासीपुर गांव निवासी रामनरेश की पुत्री प्रीति (26) का विवाह करीब सात साल पहले सतरिख थाना क्षेत्र के जाटा बरौली निवासी सुरेश जायसवाल से हुआ था। इनके दो पुत्रियां छवि (5) व लवी (1) हैं। रविवार को सुबह घर से प्रीति के चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। लोग दौड़कर पहुंचे तो प्रीति आग की लपटों से घिरी थी। उसके ससुरालीजन भी चीख रहे थे।
