#barabankinews #news
केस: गुमशुदगी से अपहरण और फिर हत्या
पहले तो ये जान ले की बीबीडी क्षेत्र पुलिस ने जिस अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार भी कर दिया था। उसे 29 जनुअरी 2023 रविवार को युवक के परिजनों ने फोटो व कपड़े देखकरउसकी शिनाख्त कर ली।
फतेहपुर, बाराबंकी के नाउहार गांव से 24 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए युवक का शव पांच दिन पहले लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र में मिला था।
शिनाख्त के बाद में पुलिस ने अपहरण का केस हत्या में परिवर्तित कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या मछली के तालाब के पट्टे को लेकर हुई।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के नाउहार गांव निवासी लवकुश उम्र तिस साल, 2023 की पांच जनवरी को लापता हो गया था। आगे नौ जनवरी को पत्नी किरन की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। शनिवार को किरन ने पुलिस को बताया कि उसे पता लगा है कि बिहुुुरा चौराहे के पास स्थित शराब भट्ठी से ग्राम खपुरवा निवासी नरेंद्र कश्यप व राजेंद्र उसके पति लवकुश को बाइक पर बैठाने के बाद कहीं लेकर चले गए हैं।। और आरोप लगाया कि मछली के तालाब के पट्टे के विवाद को लेकर इन दोनों ने पहले भी लवकुश को धमकाया था।
इस पर जब शनिवार रात पुलिस नरेंद्र, राजेंद्र व पवन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच में जुटी तो । जांच टीम को पता लगा कि 24 जनवरी को लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र मेें माइनर में एक अज्ञात युवक का शव मिला था।
तीन दिन पहचान के अभाव में पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया था।
अब फतेहपुर पुलिस ने बीबीडी पुलिस से संपर्क किया।
बीबीडी पुलिस ने फतेहपुर पुलिस को शव के फोटो व कपड़े दिखाए। जिसे परिजनों ने टैटू व कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त लवकुश के रूप में कर ली।
रविवार को पुलिस ने अपहरण के तीनों आरोपियों नरेंद्र, राजेंद्र व पवन को गिरफ्तार कर लिया। फतेहपुर के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि, अपहरण का केस हत्या में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रथमदृष्टया मछली के तालाब के पट्टे व समिति में पद पर कब्जे को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। पूरी जांच के बाद ही सब कुछ स्पष्ट होगा।
