आप परेशानी में होते हैं और लोग आपको सलाह देते हैं।
अक्सर ही होता है। सामान्य है, ठीक है।
पर हर सलाह वो भी ज्योतिषी सलाह दी किसी ने या परेशानी हमने कुछ पहन लिया या उसको फायदा किया हमें भी वही दिक्कत तो चार पैसे या समय बचने के गरज से किया यह काम, सदा गरजमंद बना सकता है। क्योंकि इस तरह के किसी और के आजमाए गए उपाय कई बार हानिकारक सिद्ध हो सकते हैं।
तो आइए जानते हैं कुछ विशेष जानकारी हमारे गुरु जी दिव्य भाई श्री बुलटेन जी द्वारा आपको बताई जा रही है आशा है कि यह ज्योतिष लेख आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो। 📿जय जगन्नाथ📿
1. कभी भी उच्च के ग्रहों का दान नहीं करना चाहिए और नीच ग्रहों की कभी पूजा नहीं करनी चाहिए।
2 . कुंडली में गुरु दशम/ चौथे भाव में हो तो मंदिर निर्माण के लिए धन नहीं देना चाहिए यह अशुभ होता है और जातक को कभी भी फांसी तक पहुंचा सकता है।
3. कुंडली के सप्तम भाव में गुरु हो तो कभी भी पीले वस्त्र दान नहीं करें।
4 . बारहवें भाव में चन्द्र हो तो साधुओं का संग करना बहुत अशुभ होगा। इससे परिवार की वृद्धि रुक सकती है।
5 . सप्तम/अष्टम सूर्य हो तो ताम्बे का दान नहीं देना चाहिए, धन की हानि होने लगेगी।
6. मंत्रोच्चारण के लिए शिक्षा-दीक्षा ट्रेनिंग लेनी चाहिए क्योंकि अशुद्ध उच्चारण से लाभ की बजाय हानि अधिक होती है।
7. जब भी मंत्र का जाप करें उसे पूर्ण संख्या में करना जरूरी है।
8. मंत्र एक ही आसन पर, एक ही समय में सम संख्या में करना चाहिए।
9 . मंत्र जाप पूर्ण होने के बाद दशांश हवन अवश्य करना चाहिए तभी पूर्ण फल मिलता है।
10. कुछ लोग वार के अनुसार वस्त्र पहनते हैं, यह हर किसी के लिए सही नहीं होता है। कुंडली में जो ग्रह अच्छे हैं उनके वस्त्र पहनना शुभ है लेकिन जो ग्रह शुभ नहीं हैं उनके रंग के वस्त्र पहनना गलत हो सकता है।
11. कई बार किसी से सलाह लिए बिना कुछ लोग मोती पहन लेते हैं, यह गलत है अगर कुंडली में चन्द्रमा नीच का है तो मोती पहनने से व्यक्ति अवसाद में आ सकता है।
12. अक्सर देखा गया है कि किसी की शादी नहीं हो रही है तो ज्योतिषी बिना कुंडली देखे पुखराज पहनने की सलाह दे देते हैं इसका उल्टा प्रभाव होता है और शादी ही नहीं होती।
13. कुंडली में गुरु नीच का, अशुभ प्रभाव में, अशुभ भाव में हो तो पुखराज कभी भी नहीं पहनना चाहिए।
14. कई लोग घर में मनी प्लांट लगा लेते हैं यह सुनकर कि इससे घर में धन वृद्धि होगी लेकिन तथ्य तो यह है कि अगर बुध खराब हो तो घर में मनी प्लांट लगाने से घर की बहन-बेटी दुखी रहती हैं।
15. कैक्टस या कांटे वाले पौधे घर में लगाने से शनि प्रबल हो जाता है अतः जिनकी कुंडली में शनि खराब हो उन्हें ऐसे पौधे नहीं लगाने चाहिए।
नोट: प्रस्तुत लेख उद्देश्य विपरीत परिस्थियों में भी धैर्यवान होने की मनोवृत्ति प्रबल करना है। लेखक का यह निजी या अनुभव प्राप्त विचार, बेहद सरल और पठनीय प्रस्तुती के दौरान एडिट किया जाता है इसे पूर्ण और उसी तरह ना करे बल्कि प्रस्तुत सुझाव के प्रयोग पूर्व किसी कुशल सिद्ध व्यक्ति के परामर्श या उचित होगा की नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछ लें। सम्पर्क 9807473188