#Accident Barabanki
स्थान: बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर भगवानपुर गांव
एरिया: सतरिख थाना क्षेत्र
समय : 29 jan 2023 रविवार शाम करीब पांच बजे
हादसा कैसे हुआ?
इसी सड़क पर ग्राम पंचायत का एक बोर्ड लगा है। जिसे हरख गांव निवासी पेंटर मनीष कुमार उम्र 28 पेंट कर रहा था.
इसी दौरान तेज रफ्तार कार भगवानपुर गांव की ओर मुड़ी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार युवक को रौंदते हुए सड़क के बगल में चली गई। उस वक्त इस हादसे में मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे आगे बाराबंकी के जिला अस्पताल भिजवाया गया। गौर तलब है की बाराबंकी का सरकारी अस्पताल दर्द नहीं केजीएमयू लखनऊ रेफर करने के लिए बना है, और इस हादसे में भी यही किया, और इसी भागदौड़ में युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जान गंवाने वाले मनीष की पत्नी गीता क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
दूसरी घटना
स्थान: बाराबंकी शहर
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। नाका पैसार के पास स्थित सिद्धार्थनगर मोहल्ले के निवासी बेचालाल (60) शनिवार शाम लखनऊ-अयोध्या मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान रात में दम तोड़ दिया। यह दोनों हादसे तेज रफ्तार के कारण हुए।