भारत आर्मी के संस्थापक सदस्य समेत 50 पर अवैध कब्जे का मुकदमा
30 Jan 2023 को पुलिस ने बच्चों के साथ मारपीट की तहरीर पर भारत लाखन आर्मी के संस्थापक सदस्य सूरज पासी पर मुकदमा दर्ज किया है.
पूरी खबर यूँ है की बाराबंकी, शहर कोतवाली के ग्राम पंचायत बस्ती में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में लाखन आर्मी नाम के संगठन के संस्थापक सदस्य समेत 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्राम पंचायत बस्ती प्रधान सावित्री उर्फ सुमित्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 26 जनवरी को गांव के बच्चे ग्राम समाज के मैदान पर खेल रहे थे। इस दौरान भारत लाखन आर्मी के संस्थापक सदस्य सूरज पासी अपने करीब 50 कार्यकर्ताओं के साथ झंडा बैनर लेकर पहुंच गए और वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट की। ग्राम समाज की जमीन को पासी समाज की जमीन और महल बताते हुए वहां बोर्ड भी लगा दिया।
