#uppreboardexam #uttarpradesh #exam #barabankinews:
सूत्रों के अनुसार 17 Jan पेपर समय से न पहुंचने के कारण जीआईसी सूरतगंज में परीक्षा शुरू नहीं पाई है. ध्यान देने वाली बात है इस राजकीय इंटर कॉलेज में में हाईस्कूल में 358 एवं इंंटरमीडिएट में 360 छात्र पंजीकृत हैं।
विद्यालयों में सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हुुई जो सवा एक बजे समाप्त हुई .
घटना के सन्दर्भ में प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया की प्रश्नपत्र शहर की एक प्रिंटिंग प्रेस में छपनेे के लिए गए थे, लेकिन उसके यहां कोई घटना हो गई थी, इस वजह से पेपर समय से नहीं मिल पाए। अब मंगलवार से परीक्षा शुरू कराई जाएगी। दूसरी तरफ डीआईओएस ओपी त्रिपाठी इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के लिए प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण लिया जाएगा क्योंकि प्री-बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था, इसमें ऐसी लापरवाही नहीं होनी चाहिए थी।
छात्र उपस्थित
वहीँ शहर बाराबंकी, निकट जिला अस्पताल के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,
यहाँ हाईस्कूल में रजिस्टर्ड 372 छात्रो में से 358 छात्रो यानि 96 प्रतिशत एवं इंटरमीडिएट आर्ट साइड में रजिस्टर्ड 234 छात्रो में से 207 बच्चे यानी 88 प्रतिशत, तो साइंस साइड के 157 के सापेक्ष 150 छात्रो यानी 96 प्रतिशत उपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में 274 छात्रों में से 91.2 प्रतिशत यानी 250 छात्रों ने और इंटरमीडिएट में 361 छात्रो में से 87.81 प्रतिशत यानी 317 बच्चे उपस्थितछात्रो ने परीक्षा दी।
श्रीकोटवाधाम विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में रजिस्टर्ड 478 में से 468 छात्रो ने परीक्षा दी।
रामनगर के बेरिया स्थित कृष्ण गुलाब देई इंटर कॉलेज हाईस्कूल में पंजीकृृत 93 व इंटर में पंजीकृृत 104 में सभी विद्यार्थियों नेे परीक्षा में प्रतिभाग किया।
दरियाबाद के लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में इंटर के 261 में से 255 छात्रों और हाईस्कूल के 456 छात्रों में से 418 ही परीक्षा में शामिल रहे।
मसौली के रफी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में 118 में से 110 छात्र , इंटर में 75 में 71 छात्र और
रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 394 छात्रों में 347 छात्रों , वहीँ इंटर के 176 छात्रों में 166 छात्रों ने परीक्षा दी।
कई बार निर्देशों के बाद भी अधिकांश विद्यालयों में पांच से दस प्रतिशत तक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जीआईसी के प्रधानाचार्य राधेश्याम जी ने बताया कि अनुपस्थित बच्चों के संबंध में बोर्ड अपना निर्णय लेगा । इसकी सूचना भी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
