बात LIC की जो अडानी ग्रुप में अपना इन्वेस्टमेंट करने जा रहा है, news इसलिए है क्योंकि LIC ये निवेश उस समय कर रहा है, जब Hindenburg Research ने अपनी इक रिपोर्ट में अडानी समूह पर शेयरों के भाव में हेरफेर के आरोप मढ़े हैं, जिसका असर 27-28 जनवरी को बाजार में भारी गिरावट के रूप में देखने को मिला.
खास बात ये की lic अडाणी ग्रुप का एंकर इन्वेस्टर है यानी कोई कम्पनी जब स्टॉक मार्केट में लिस्ट होती है अपने इन्वेस्टर की लिस्ट बना लेती है जो अमूमन बड़े fii, dii होते है, और उन्हें शेयर प्राइस भी डिस्काउंट रेट में मिलता है. 27 जनुअरी 23 को जहाँ इस खबर के चलते निफ्टी 50 -1.61प्रतिशत तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज -1.45 प्रतिशत की बड़ी गिरावट पर रहे. उस वक्त lic का ये कदम सुर्ख़ियों में है.
